ASEAN सम्मेलन में शामिल होने मनीला रवाना हुए PM मोदी, व्यापार और समुद्री सुरक्षा पर होगी चर्चा

नई दिल्ली। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी 23वें ASEAN-भारत शिखर सम्मेलन और 21वें पूर्वी एशिया शिखर सम्मेलन में हिस्सा लेने के लिए 16 नवंबर को फिलीपींस की राजधानी मनीला के लिए रवाना हुए। यह दौरा फिलीपींस के राष्ट्रपति फर्डिनेंड मार्कोस जूनियर के निमंत्रण पर हो रहा है।

प्रधानमंत्री 17 नवंबर को दोनों शिखर सम्मेलनों में शामिल होंगे। इस दौरान भारत और ASEAN देशों के बीच व्यापार, निवेश, समुद्री सुरक्षा, कनेक्टिविटी और क्षेत्रीय सहयोग जैसे अहम मुद्दों पर चर्चा होगी।

पीएम मोदी ने कहा है कि ASEAN देशों के साथ मजबूत संबंध भारत की एक्ट ईस्ट नीति का महत्वपूर्ण हिस्सा हैं। इस यात्रा के दौरान अन्य देशों के नेताओं के साथ द्विपक्षीय मुलाकातों और फिलीपींस में भारतीय समुदाय से बातचीत की भी संभावना है।