नई दिल्ली। अमेरिका जाने वाले भारतीय यात्रियों के लिए राहत की खबर है। एयर इंडिया ने दिल्ली और मुंबई से न्यूयॉर्क और नेवार्क के लिए नॉनस्टॉप उड़ानें फिर शुरू कर दी हैं। अब यात्रियों को रोम में तकनीकी ठहराव की जरूरत नहीं होगी, जिससे सफर में करीब 5 घंटे तक की बचत हो सकती है।
पहले हवाई क्षेत्र से जुड़ी पाबंदियों के कारण कुछ उड़ानों को रोम में रुकना पड़ता था। अब दिल्ली और मुंबई से अमेरिका के लिए सीधी उड़ानें बहाल होने से यात्रा पहले के मुकाबले आसान और कम समय वाली होगी।
एयर इंडिया इन रूट पर Airbus A350-900 और Boeing 777-300ER विमानों का संचालन कर रही है। यात्रियों को टिकट बुक करने से पहले एयरलाइन की वेबसाइट पर उड़ान का समय और उपलब्धता जांचने की सलाह दी गई है।











