देश-विदेश के मंच पर मिला “Best State for Promotion of Aviation Ecosystem” सम्मान
हैदराबाद | 29 जनवरी 2026
उत्तराखंड ने एक बार फिर राष्ट्रीय स्तर पर अपनी मजबूत पहचान दर्ज कराई है। अंतरराष्ट्रीय विमानन सम्मेलन एवं
प्रदर्शनी Wings India 2026 में उत्तराखंड को “Best State for Promotion of Aviation Ecosystem”
के प्रतिष्ठित सम्मान से नवाज़ा गया। यह पुरस्कार राज्य सरकार द्वारा नागरिक उड्डयन के क्षेत्र में किए गए ठोस प्रयासों,
दूरदर्शी नीतियों और सशक्त विमानन ढांचे का सार्वजनिक प्रमाण है।
हैदराबाद के बेगमपेट एयरपोर्ट पर आयोजित समारोह में यह सम्मान केंद्रीय नागरिक उड्डयन मंत्री श्री किंजरापु
राममोहन नायडू और नागरिक उड्डयन मंत्रालय (MoCA) के सचिव श्री समीर कुमार सिन्हा द्वारा प्रदान किया गया। 🎯
✈️ पहाड़ से आसमान तक—उत्तराखंड की उड़ान
इस अवसर पर उत्तराखंड नागरिक उड्डयन विकास प्राधिकरण (UCADA) के सचिव श्री सचिन कुर्वे, मुख्य
कार्यकारी अधिकारी डॉ. आशीष चौहान, अपर मुख्य कार्यकारी अधिकारी श्री संजय सिंह टोलिया और
हेड ऑफ ऑपरेशंस कैप्टन अमित शर्मा उपस्थित रहे।
Wings India 2026 देश का सबसे बड़ा विमानन मंच माना जाता है, जहां नीति निर्माता, उद्योग विशेषज्ञ,
निवेशक और अंतरराष्ट्रीय विमानन जगत के दिग्गज एकत्र होते हैं। ऐसे मंच पर उत्तराखंड को मिला यह सम्मान
राज्य के लिए गर्व का क्षण है और आने वाले वर्षों में निवेश व विकास के नए द्वार खोलने वाला साबित होगा।
🏔️✈️ मुख्यमंत्री धामी का विज़न: पहाड़ भी जुड़े, भविष्य भी संवरे
इस उपलब्धि पर मुख्यमंत्री श्री पुष्कर सिंह धामी ने कहा कि यह पुरस्कार उत्तराखंड की समग्र विमानन नीति,
बेहतर प्रशासनिक समन्वय और हवाई संपर्क को मजबूत करने की प्रतिबद्धता का परिणाम है।
उन्होंने कहा, “पर्वतीय और दूरस्थ क्षेत्रों को हवाई सेवाओं से जोड़ना हमारी प्राथमिकता रही है। इससे पर्यटन को
गति मिली है और आपदा प्रबंधन व स्वास्थ्य सेवाओं में भी उल्लेखनीय सुधार हुआ है। प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी जी के
मार्गदर्शन और केंद्र सरकार के सहयोग से उड़ान योजना का सफल क्रियान्वयन, हेली सेवाओं का विस्तार और
आधुनिक विमानन अवसंरचना का विकास हुआ है। उत्तराखंड आज तेजी से एक उभरते हुए विमानन हब के रूप में
स्थापित हो रहा है।”
👉 यह सम्मान सिर्फ एक ट्रॉफी नहीं, बल्कि उत्तराखंड के विकास, संपर्क और आत्मनिर्भरता की उड़ान का प्रतीक है।










