देहरादून में IIM काशीपुर के नए कैंपस की शुरुआत, मुख्य सचिव आनंद बर्द्धन ने किया भूमिपूजन

देहरादून | बुधवार

देहरादून में भारतीय प्रबन्धन संस्थान (IIM) काशीपुर के कैंपस की स्थापना की दिशा में बुधवार को महत्वपूर्ण कदम उठाया गया। मुख्य सचिव आनन्द बर्द्धन ने देहरादून कैंपस का भूमिपूजन किया। 🎓

इस मौके पर मुख्य सचिव ने कहा कि IIM काशीपुर का कैंपस देहरादून में शुरू होने से प्रदेश और आसपास के क्षेत्र के विद्यार्थियों को मैनेजमेंट की उच्च गुणवत्ता वाली शिक्षा के लिए बेहतर अवसर मिलेंगे।

🎓 अपने क्षेत्र में मैनेजमेंट की पढ़ाई का मिलेगा अवसर

मुख्य सचिव आनन्द बर्द्धन ने कहा कि देहरादून में IIM काशीपुर कैंपस स्थापित होने से विद्यार्थियों को अपने ही क्षेत्र में मैनेजमेंट से जुड़े अलग-अलग पाठ्यक्रमों में अध्ययन करने की सुविधा मिलेगी।

उन्होंने कहा कि इससे प्रदेश के साथ-साथ इस क्षेत्र के विद्यार्थियों के लिए मैनेजमेंट शिक्षा के नए अवसर उपलब्ध होंगे।

युवाओं की प्रतिभा को आगे बढ़ाने में मिलेगी मदद

मुख्य सचिव ने कहा कि उत्तराखंड के युवाओं में प्रतिभा की कोई कमी नहीं है। उनके अनुसार, उच्च स्तरीय शैक्षणिक संस्थानों की उपलब्धता युवाओं को अपनी क्षमताओं को विकसित करने और नए अवसरों का लाभ उठाने में मदद करेगी।

उन्होंने देहरादून में IIM काशीपुर के कैंपस की स्थापना को लेकर प्रसन्नता भी व्यक्त की।

कार्यक्रम में ये अधिकारी रहे मौजूद

भूमिपूजन कार्यक्रम में IIM काशीपुर के निदेशक प्रो. नीरज द्विवेदी और कार्यदायी संस्था CPWD देहरादून के मुख्य अभियंता देवेंद्र प्रकाश सहित संबंधित विभागों तथा IIM काशीपुर के अधिकारी मौजूद रहे। 📢