उत्तराखंड की धरती एक बार फिर ऐतिहासिक पल की साक्षी बनने जा रही है। राज्य के गठन की रजत जयंती पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी देहरादून पहुंचेंगे और इस पर्वत प्रदेश को विकास के नए शिखर पर ले जाने वाली योजनाओं का शुभारंभ करेंगे।
दोपहर करीब 12:30 बजे प्रधानमंत्री मोदी जौलीग्रांट एयरपोर्ट से सीधे रजत जयंती समारोह स्थल पर पहुंचेंगे, जहां वे 8140 करोड़ रुपये से अधिक की विकास परियोजनाओं का उद्घाटन और शिलान्यास करेंगे। इनमें 930 करोड़ की योजनाओं का उद्घाटन और 7210 करोड़ की नई परियोजनाओं का शिलान्यास शामिल है।
इन योजनाओं से राज्य के पेयजल, सिंचाई, तकनीकी शिक्षा, ऊर्जा, शहरी विकास, खेल और कौशल विकास जैसे अहम क्षेत्रों को नई दिशा मिलेगी।
इस मौके पर प्रधानमंत्री मोदी एक स्मारक डाक टिकट जारी करेंगे और उत्तराखंड की जनता को संबोधित करेंगे।
🎯 “ये सिर्फ योजनाएं नहीं, बल्कि उत्तराखंड के युवाओं और किसानों के सपनों की उड़ान हैं,” ऐसा कहा जा रहा है कार्यक्रम से जुड़े सूत्रों द्वारा।
प्रधानमंत्री प्रधानमंत्री फसल बीमा योजना के तहत 28,000 से अधिक किसानों को 62 करोड़ रुपये की सहायता राशि सीधे उनके बैंक खातों में जारी करेंगे — जिससे राज्य के छोटे किसानों को बड़ी राहत मिलेगी।
💧 विकास की धाराएँ – जिन परियोजनाओं का होगा उद्घाटन:
-
अमृत योजना के तहत देहरादून जलापूर्ति कवरेज का विस्तार
-
पिथौरागढ़ में विद्युत सबस्टेशन
-
सरकारी भवनों में सौर ऊर्जा संयंत्रों की स्थापना
-
हल्द्वानी स्टेडियम में एस्ट्रोटर्फ हॉकी मैदान का शुभारंभ
🌊 जिन परियोजनाओं का होगा शिलान्यास:
-
सोंग बांध पेयजल परियोजना, जो देहरादून को 150 एमएलडी शुद्ध पेयजल उपलब्ध कराएगी
-
जमरानी बहुउद्देशीय परियोजना, जो नैनीताल को पेयजल, सिंचाई और बिजली का लाभ देगी
-
चंपावत में महिला खेल महाविद्यालय की स्थापना
-
नैनीताल में आधुनिक डेयरी संयंत्र और कई अन्य विकास योजनाएँ
उत्तराखंड की रजत जयंती पर यह अवसर केवल उत्सव का नहीं, बल्कि उस नए दौर की शुरुआत का संकेत है, जब राज्य आत्मनिर्भरता और विकास के नए आयाम छुएगा।










