देहरादून |
देवभूमि उत्तराखंड की राजधानी देहरादून शनिवार को उन नायकों के नाम रही, जो बिना किसी शोर-शराबे के इंसानियत की सेवा में दिन-रात जुटे रहते हैं। “स्वास्थ्य संवाद एवं चिकित्सा सेवा सम्मान समारोह–2025” में उत्तराखंड के अलग-अलग जिलों से आए 26 उत्कृष्ट चिकित्सकों को सम्मानित किया गया। यह आयोजन केवल एक मंच नहीं था, बल्कि संवेदनाओं, समर्पण और सेवा की जीवंत झलक थी।
कार्यक्रम का आयोजन “विचार एक नई सोच” सामाजिक संगठन और उत्तराखंड श्रमजीवी पत्रकार यूनियन के संयुक्त प्रयास से देहरादून के आईआरडीटी ऑडिटोरियम, सर्वे चौक में हुआ। मंच पर मौजूद थे – केंद्रीय सड़क परिवहन राज्य मंत्री अजय टम्टा, उत्तराखंड सरकार में कैबिनेट मंत्री सुबोध उनियाल, राज्य महिला आयोग अध्यक्ष कुसुम कंडवाल, सूचना महानिदेशक बंशीधर तिवारी, और निदेशक चिकित्सा शिक्षा डॉ. आशुतोष सयाना।
✨ जब भावनाएं शब्दों में ढलती हैं…
🎙️ “सेवा और संवेदना ही सच्चे चिकित्सक की पहचान है,”
-
केंद्रीय मंत्री अजय टम्टा ने कहा।
उन्होंने स्वास्थ्य सेवा को सिर्फ इलाज नहीं, बल्कि भरोसे की प्रणाली बताते हुए ई-हॉस्पिटल मैनेजमेंट, टेलीमेडिसिन और डिजिटल हेल्थ जैसे नवाचारों की आवश्यकता पर ज़ोर दिया।
🎯 “आज डॉक्टर सिर्फ इलाज नहीं करते, वो समाज की रीढ़ हैं। उनका सम्मान एक संस्कृति है, जिसकी शुरुआत अब हो चुकी है।”
🗣️ “सेवा भाव ही उन्हें खास बनाता है,”
-
कैबिनेट मंत्री सुबोध उनियाल ने कहा।
उन्होंने कहा कि चिकित्सक समाज के लिए सिर्फ पेशेवर नहीं, बल्कि प्रेरक शक्तियाँ हैं। ये सम्मान केवल मंच की औपचारिकता नहीं, समाज की सच्ची कृतज्ञता है।
🌸 “महिला डॉक्टर आज समाज के पुनर्निर्माण की धुरी बन चुकी हैं,”
-
राज्य महिला आयोग अध्यक्ष कुसुम कंडवाल ने कहा।
उन्होंने पर्वतीय इलाकों में महिला चिकित्सकों की भागीदारी को सशक्तिकरण का प्रतीक बताया।
🏥 उत्तराखंड बनेगा ‘मॉडल हेल्थ स्टेट’
बंशीधर तिवारी (अपर सचिव, मुख्यमंत्री एवं सूचना महानिदेशक) ने भरोसा दिलाया कि उत्तराखंड को स्वास्थ्य सेवाओं के क्षेत्र में मॉडल स्टेट बनाने की दिशा में सरकार पूरी प्रतिबद्धता से कार्य कर रही है।
💡 “चिकित्सक समाज के मौन नायक हैं। उन्हें पहचान देना सिर्फ सम्मान नहीं, समाज के प्रति हमारी ज़िम्मेदारी है।”
डॉ. आशुतोष सयाना (निदेशक, चिकित्सा शिक्षा) ने कहा कि चिकित्सा शिक्षा को मानवीयता और व्यवहारिकता से जोड़ना ज़रूरी है।
📚 साहित्य, तकनीक और उत्तराखंड की नई उड़ान
🎉 कार्यक्रम में लेखक मनोज इष्टवाल की पुस्तक “वो साल चौरासी” का लोकार्पण किया गया।
📺 इसी मंच पर उत्तराखंड का पहला ओटीटी प्लेटफॉर्म “VideosAlarm” भी लॉन्च हुआ, जिसकी जानकारी निर्माता वैभव गोयल ने दी –
📱 “अब प्ले स्टोर से इसे डाउनलोड कर मात्र ₹99 में एक साल तक उत्तराखंडी फिल्मों का आनंद लें।”
कार्यक्रम की अध्यक्षता डॉ. एस.डी. जोशी (विचार एक नई सोच) ने की, संचालन किया राकेश बिजलवाण ने और धन्यवाद ज्ञापन दिया पत्रकार यूनियन के अध्यक्ष अरुण शर्मा ने।










