मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी राजभवन पहुँचे और राज्यपाल से मुलाकात की और उन्हें अपना इस्तीफा सौंपा। पुष्कर सिंह धामी का इस्तीफ़ा स्वीकार करते हुए राज्यपाल ने उनसे राज्य में नए मुख्यमंत्री की नियुक्ति होने एवं पदभार ग्रहण करने की अवधि तक कार्यवाहक मुख्यमंत्री बने रहने को कहा है। एक तरफ उत्तराखंड में बीजेपी बहुमत से चुनाव जीती वहीं दूसरी तरफ खटीमा से मुख्यमंत्री के दावेदार पुष्कर सिंह धामी चुनाव हार गए। इस दौरान धामी सरकार के 4 कैबिनेट मंत्री सतपाल महाराज ,अरविंद पांडे, गणेश जोशी, स्वामी यतीश्वरानंद मौजूद रहे।