मुख्यमंत्री श्री त्रिवेन्द्र सिंह रावत ने देहरादून में संजीवनी फेस्ट कार्यक्रम में प्रतिभाग किया।

मुख्यमंत्री श्री त्रिवेन्द्र सिंह रावत ने आज देहरादून में संजीवनी फेस्ट कार्यक्रम में प्रतिभाग किया। इस अवसर पर उन्होंने उत्तराखंड के स्थानीय उत्पादों पर आधारित स्टॉलों का अवलोकन किया। उन्होंने कहा कि इस तरह के आयोजन से स्थानीय उत्पादों को बढ़ावा मिलेगा। उत्तराखंड के विभिन्न थीम पर आधारित उत्पादों को सही प्लेटफाॅर्म मिलने से राष्ट्रीय एवं अंतरराष्ट्रीय स्तर पर हमारे स्थानीय उत्पादों को अलग पहचान मिलेगी। संजीवनी फेस्ट का शुभारंभ राज्यपाल श्रीमती बेबी रानी मौर्य ने शनिवार को किया था।