इंग्लैंड के स्टार ऑलराउंडर बेन स्टोक्स ने 31 साल की उम्र में संन्यास का ऐलान कर दिया है. इंग्लैंड के विस्फोटक ऑलराउंडर बेन स्टोक्स ने भारत के खिलाफ इंग्लैंड की वनडे सीरीज में 1-2 से हार के एक दिन बाद वनडे क्रिकेट से संन्यास का ऐलान कर दिया. भारत के खिलाफ तीन मैचों की वनडे सीरीज में बेन स्टोक्स का प्रदर्शन बेहद खराब रहा था. बेन स्टोक्स ने भारत के खिलाफ तीन मैचों की वनडे सीरीज में 0, 21 और 27 रन बनाए थे. बेन स्टोक्स अब वनडे क्रिकेट से संन्यास लेने के बाद अपना पूरा ध्यान टेस्ट और टी20 क्रिकेट पर देना चाहते हैं. बेन स्टोक्स के वनडे क्रिकेट करियर को लॉर्ड्स में न्यूजीलैंड के खिलाफ 2019 वर्ल्ड कप फाइनल में उनके ‘प्लेयर ऑफ द मैच’ प्रदर्शन के लिए याद किया जाएगा. बेन स्टोक्स के नाबाद 84 रन की मदद से इंग्लैंड की टीम अपना पहला 50 ओवर का विश्व खिताब जीतने में सफल रही थी.
2022-07-21









