देहरादून | 18 जुलाई 2025
उत्तराखंड की धरती ने एक बार फिर साबित कर दिया कि यहां के सपूत जब ठान लें, तो विश्व पटल पर देश का मान बढ़ाकर ही लौटते हैं। सीआईडी, हल्द्वानी में उपनिरीक्षक के पद पर कार्यरत श्री मुकेश पाल ने अमेरिका के बर्मिंघम (अलाबामा) में 27 जून से 7 जुलाई तक आयोजित वर्ल्ड पुलिस एंड फायर गेम्स 2025 में पावरलिफ्टिंग में शानदार प्रदर्शन कर भारत के लिए रजत और कांस्य पदक जीत लिए।
👉 यह कोई आम जीत नहीं थी, यह एक वर्दीधारी सिपाही की तप, संघर्ष और संकल्प की कहानी है जिसने अंतरराष्ट्रीय मंच पर भारत और उत्तराखंड का नाम रोशन किया।
🟢 शुक्रवार को जब मुकेश पाल ने मुख्यमंत्री श्री पुष्कर सिंह धामी से मुख्यमंत्री कैंप कार्यालय में शिष्टाचार भेंट की, तो वो पल केवल सम्मान का नहीं, बल्कि हर उत्तराखंडी के सीने में गर्व की लहर दौड़ाने वाला था। मुख्यमंत्री ने इस उपलब्धि के लिए मुकेश पाल को हार्दिक बधाई देते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की।
🎙️ मुख्यमंत्री ने कहा, “मुकेश जैसे जवानों की मेहनत और देशभक्ति हम सभी के लिए प्रेरणा है। उन्होंने साबित कर दिया कि उत्तराखंड के युवा केवल अपने कर्तव्य में नहीं, बल्कि खेलों में भी विश्वस्तरीय हैं।”
🔥 मुकेश पाल की इस ऐतिहासिक जीत ने उन तमाम युवाओं को संदेश दिया है कि अगर हौसले बुलंद हों तो पुलिस की वर्दी हो या खेल की पट्टी, हर मंच पर झंडा लहराया जा सकता है।










