आत्मनिर्भर उत्तराखंड की राह पर, सीएम धामी बोले – “स्वदेशी उत्पादों से ही मजबूत होगा देश-प्रदेश” 🎯

देहरादून, शुक्रवार।
मुख्यमंत्री आवास पर शुक्रवार को माहौल कुछ अलग ही था। जीएसटी एवं स्वदेशी जागरूकता अभियान की समीक्षा बैठक में मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने साफ़ कहा – “22 सितंबर से लागू हुई जीएसटी की नई दरें न सिर्फ़ हमारी अर्थव्यवस्था के लिए अहम कदम हैं, बल्कि यह आम जनता और स्थानीय उद्योगों के लिए बड़ी राहत भी हैं।”

सीएम धामी ने जनप्रतिनिधियों से अपील की कि वे इस अभियान को सिर्फ़ कागज़ों तक सीमित न रखें, बल्कि इसे गाँव-गाँव, नगर-नगर तक पहुँचाएं। उन्होंने कहा कि हर छोटे-बड़े व्यापारी तक यह संदेश पहुँचना चाहिए कि नई दरें उन्हें लाभ पहुँचा रही हैं और स्वदेशी उत्पाद खरीदकर वे देश की अर्थव्यवस्था को मज़बूत कर सकते हैं।

🎯 स्वदेशी बने जनआंदोलन
सीएम धामी ने कहा कि स्वदेशी अभियान से स्थानीय उत्पादों की खपत बढ़ेगी और राज्य व देश दोनों आत्मनिर्भरता की ओर बढ़ेंगे। उन्होंने ज़ोर देकर कहा – “जब हम अपने उत्पादों को प्राथमिकता देंगे, तभी आत्मनिर्भर भारत और आत्मनिर्भर उत्तराखंड का सपना साकार होगा।”

🎯 त्योहारों पर बड़ा संदेश
मुख्यमंत्री ने सभी जनप्रतिनिधियों से आह्वान किया कि आगामी त्योहारों में स्वदेशी सामान की खरीद को बढ़ावा दें। उन्होंने कहा कि यह सिर्फ़ एक सरकारी पहल नहीं बल्कि जनआंदोलन है, जिसे हर नागरिक की भागीदारी से नई दिशा मिल सकती है।

इस बैठक में राज्यसभा सांसद एवं भाजपा प्रदेश अध्यक्ष महेंद्र भट्ट (वर्चुअल माध्यम से), कैबिनेट मंत्री सतपाल महाराज, विधायक रेणु बिष्ट समेत कई जनप्रतिनिधि जुड़े रहे।