नगर निगम देहरादून में सेवा पखवाड़ा के तहत लगी प्रदर्शनी का उद्घाटन मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने किया। उद्घाटन के बाद उन्होंने पूरे स्टॉल्स का बारीकी से अवलोकन किया और आमजन से भी संवाद किया।
मुख्यमंत्री ने इस मौके पर कहा कि सेवा पखवाड़ा केवल एक औपचारिक आयोजन नहीं, बल्कि समाज के लिए एक सकारात्मक मुहिम है। उन्होंने बताया कि पूरे प्रदेश में इस दौरान स्वच्छता अभियान, स्वास्थ्य सेवाओं में सुधार, महिला सशक्तिकरण और सामाजिक जागरूकता से जुड़े कार्यक्रम चलाए जा रहे हैं। साथ ही, गांव-गांव और शहर-शहर में बहुद्देशीय शिविर लगाकर केंद्र और राज्य सरकार की योजनाओं का सीधा लाभ लोगों तक पहुँचाया जा रहा है।
धामी ने जनता से अपील की कि वे इन कार्यक्रमों में सक्रिय भागीदारी करें और समाज को बेहतर बनाने की इस पहल का हिस्सा बनें।
🎯 कार्यक्रम की गरिमा बढ़ाने के लिए कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी, राज्यसभा सांसद महेंद्र भट्ट और नरेश बंसल, देहरादून मेयर सौरभ थपलियाल, विधायक खजानदास और उमेश शर्मा ‘काऊ’ समेत कई जनप्रतिनिधि मौजूद रहे।










