‘हनुमान अंश’ के 2 और पार्ट आएंगे? मेकर्स के बड़े अपडेट ने बढ़ाई फैंस की एक्साइटमेंट

फिल्म ‘हनुमान अंश’ की सफलता के बीच इसके अगले दो पार्ट को लेकर बड़ा अपडेट सामने आया है। फिल्म की निर्माता नम्रता सिंह ने बताया है कि कहानी को आगे बढ़ाने की तैयारी है और फिल्म के अंत में भी सीक्वल की गुंजाइश छोड़ी गई है।

खास बात यह है कि ‘हनुमान अंश’ की स्क्रिप्ट कथित तौर पर एक महीने से भी कम समय में तैयार की गई थी, जबकि फिल्म की शूटिंग महज 22 दिनों में पूरी कर ली गई। कम बजट में बनी इस फिल्म ने रिलीज के बाद दर्शकों के बीच मजबूत पकड़ बनाई और बॉक्स ऑफिस पर उम्मीद से कहीं बेहतर प्रदर्शन किया।

फिल्म नीम करोली बाबा के जीवन और आध्यात्मिक यात्रा से प्रेरित है। इसमें शोभिनव सत्या मुख्य भूमिका में नजर आए हैं, जबकि फिल्म का निर्देशन विशाल चतुर्वेदी ने किया है।

अब दर्शकों की नजर इस बात पर है कि ‘हनुमान अंश’ की कहानी को अगले दोनों पार्ट में किस तरह आगे बढ़ाया जाता है।