देहरादून के फेयरफील्ड बाय मेरियट मालसी में आयोजित टाइम्स ऑफ इंडिया कॉन्क्लेव – उत्तराखंड चैप्टर 2025 में मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने अपने जोशीले संबोधन से माहौल को ऊर्जा से भर दिया। धामी ने युवाओं से जुड़ा बड़ा संदेश देते हुए कहा –
👉 “हमारी सरकार युवाओं के भविष्य की रक्षा के लिए प्रतिबद्ध है। उनके सपनों के साथ खिलवाड़ करने वालों को किसी भी कीमत पर बख्शा नहीं जाएगा। युवाओं के लिए मैं सर झुका भी सकता हूं और सर कटा भी सकता हूं।”
✅ युवाओं को मिला भरोसा, नकल माफियाओं पर गिरी गाज
सीएम धामी ने नकल प्रकरण पर बोलते हुए कहा कि सरकार ने तुरंत एक्शन लेकर SIT गठित की और दोषियों को जेल भेजा।
-
पिछले 4 वर्षों में 25 हज़ार युवाओं को सरकारी नौकरी मिली।
-
100 से अधिक नकल माफिया सलाखों के पीछे।
उन्होंने कहा, “युवाओं के सपनों की रक्षा हमारी पहली प्राथमिकता है। यही कारण है कि देश का सबसे सख्त नकल विरोधी कानून उत्तराखंड में लागू किया गया।”
🙏 श्रद्धालुओं के लिए सुरक्षित यात्रा
-
अब तक 42 लाख श्रद्धालुओं ने सकुशल चारधाम यात्रा पूरी की।
-
अब सरकार “शीतकालीन यात्रा” को बढ़ावा दे रही है, जिससे स्थानीय अर्थव्यवस्था को भी मजबूती मिलेगी।
-
पीएम मोदी के हर्षिल और मुखबा दौरे का ज़िक्र करते हुए सीएम ने कहा कि उत्तराखंड को एडवेंचर टूरिज़्म हब बनाने की दिशा में तेज़ी से काम हो रहा है।
💰 निवेश और विकास की रफ्तार
-
ग्लोबल इन्वेस्टर्स समिट के जरिए 3.56 लाख करोड़ के एमओयू साइन हुए।
-
इनमें से 1 लाख करोड़ रुपये की परियोजनाएं धरातल पर।
-
“एक जनपद – दो उत्पाद” और “हाउस ऑफ हिमालयाज” ब्रांड से स्थानीय उद्योगों को पहचान मिली।
⚖️ सख्त कानून और सांस्कृतिक सुरक्षा
-
9 हज़ार एकड़ भूमि लैंड जिहाद से मुक्त।
-
250 अवैध मदरसे सील, 500 अवैध संरचनाएं हटाई गईं।
-
समान नागरिक संहिता (UCC) लागू करने वाला पहला राज्य।
-
सीएम बोले – “हमने धर्मांतरण और दंगा विरोधी कानून लागू किए, जेहादी साजिशों पर कड़ी कार्रवाई की। ये हमारी सनातन संस्कृति और युवाओं की सुरक्षा का संकल्प है।”
🌿 स्वदेशी का आह्वान
सीएम धामी ने पीएम मोदी के मंत्र को दोहराया –
👉 “स्वदेशी अपनाओ, देश को मजबूत बनाओ। पेन की निब से लेकर अंतरिक्ष यान तक, सब कुछ भारत में बन सकता है। अब हर खरीदारी से पहले हमें देखना होगा – ये वस्तु स्वदेशी है या विदेशी।”
🎬 खास उपस्थिति
इस मौके पर फिल्म अभिनेता आशुतोष राणा समेत फिल्म, मीडिया और अन्य क्षेत्रों की कई हस्तियां मौजूद रहीं।










