देवभूमि उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने शनिवार को मीडिया से अनौपचारिक बातचीत के दौरान दो टूक कहा—“मेरे रहते राज्य के किसी भी बेटे-बेटी के भविष्य से खिलवाड़ नहीं होगा।”
उन्होंने याद दिलाया कि उनकी सरकार ने अब तक देश का सबसे कड़ा नकल विरोधी कानून लागू किया है और 100 से अधिक नकल माफियाओं को सलाखों के पीछे भेजा गया है। परिणामस्वरूप, पिछले चार सालों में 25,000 से अधिक युवाओं को योग्यता और प्रतिभा के आधार पर पारदर्शी और निष्पक्ष भर्ती प्रक्रिया के जरिए सरकारी नौकरी मिली है।
सीएम धामी ने कहा, “हमने यह साफ कर दिया है कि छात्रहित के मामले में हम एक प्रतिशत भी पीछे नहीं हटेंगे। आने वाले समय में जो भी व्यक्ति नकल कराने की साजिश करेगा, उसके खिलाफ इतनी कठोर कार्रवाई होगी कि वह मिसाल बनेगी।”
उन्होंने आगे बताया कि अगले एक साल में प्रदेश में 10,000 नई नियुक्तियां की जाएंगी। इसके लिए कैलेंडर पहले ही जारी कर दिया गया है और हर भर्ती पारदर्शिता और निष्पक्षता के साथ कराई जाएगी।
सीएम धामी का भावुक बयान साफ करता है कि सरकार युवाओं के भविष्य को सुरक्षित रखने के लिए प्रतिबद्ध है और उनके संकल्प की गूंज अब हर घर-परिवार तक पहुँच चुकी है। 🎯










