उत्तराखंड से उठी श्रमिक शक्ति की बुलंद आवाज़ 🚩
हरिद्वार, जून 2025।
धर्म, अध्यात्म और आयुर्वेद की धरती हरिद्वार रविवार को इतिहास का गवाह बनी, जब मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने ऋषिकुल आयुर्वेदिक कॉलेज के सभागार से भारतीय मजदूर संघ के “स्वर्णिम 70 वर्षों” के समापन और युवा कार्यकर्ता सम्मेलन को संबोधित किया।
कार्यक्रम में मुख्यमंत्री ने जहां श्रमिकों की ताकत को देश के निर्माण की रीढ़ बताया, वहीं युवाओं में राष्ट्रीय चेतना और स्वदेशी विचारधारा को मजबूत करने का आह्वान भी किया।
🛕 ऋषिकुल में बनेगा ‘स्पिरिचुअल रिसर्च हब’
मुख्यमंत्री ने इस ऐतिहासिक मंच से “मदन मोहन मालवीय राज्य शोध संस्थान” की स्थापना की घोषणा की, जो योग, ध्यान, अध्यात्म, आयुर्वेद, पर्यटन और ज्योतिष जैसे क्षेत्रों को जोड़कर स्पिरिचुअल टूरिज्म को बढ़ावा देगा। उन्होंने कहा, “ऋषिकुल जैसे तपोभूमि में एक आदर्श मॉडल सेंटर बने, जो आने वाली पीढ़ियों को भारत की सनातन विरासत से जोड़े।”
🔨 “श्रमिक सिर्फ श्रमिक नहीं, राष्ट्र निर्माता हैं”
मुख्यमंत्री ने कहा कि भारतीय मजदूर संघ ने जब शुरुआत की, तो नारे लगाने पर भी उन्हें रोका गया। “वंदे मातरम्” और “भारत माता की जय” कहने पर विपत्ति आती थी। लेकिन आज यही संगठन श्रमिकों की आवाज़ और उम्मीद बन चुका है।
उन्होंने कहा कि देश के 29 पुराने श्रम कानूनों को सरल कर उन्हें चार संहिताओं में समाहित किया गया है। ई-श्रम पोर्टल से करोड़ों असंगठित मजदूरों का पंजीकरण कर उन्हें औपचारिक अर्थव्यवस्था से जोड़ा गया है।
🧑🏫 “श्रमिकों के बच्चों को मिलेगा उज्जवल भविष्य”
रुद्रपुर टेक्निकल इंस्टीट्यूट में 75 मेधावी श्रमिक बच्चों को फ्री एजुकेशन, आवास और भोजन जैसी सुविधाएं दी जा रही हैं, ताकि कोई भी बच्चा गरीबी के कारण अपनी पढ़ाई से वंचित न रहे। मुख्यमंत्री ने कहा, “हमारी सरकार उन्हें मोबाइल, बीमा और स्वास्थ्य सेवाओं तक दे रही है।”
🇮🇳 “2047 का विकसित भारत, युवाओं की ताक़त से”
मुख्यमंत्री ने कहा कि भारत विश्व का सबसे युवा देश है—65% आबादी 35 वर्ष से कम उम्र की है। यदि इस ऊर्जा को सही दिशा मिले, तो भारत जल्द महाशक्ति बन सकता है। उन्होंने कहा कि स्किल इंडिया मिशन इसी दिशा में युवाओं को सशक्त बनाने का कार्य कर रहा है।
🔥 “देश की रक्षा सिर्फ भाषणों से नहीं होती…”
मुख्यमंत्री ने ऑपरेशन सिंदूर का ज़िक्र करते हुए कहा, “हमने दुश्मन को घर में घुसकर मारा है। भारत अब टेबल टॉक करने वाला देश नहीं, बल्कि आतंक को उसकी ज़मीन पर जाकर कुचलने वाला राष्ट्र बन चुका है।”
🏗 “चारधाम पुनर्निर्माण में श्रमिकों का योगदान अतुलनीय”
मुख्यमंत्री ने बताया कि श्री केदारनाथ पुनर्निर्माण से लेकर राम मंदिर, बाबा विश्वनाथ कॉरिडोर और बद्रीनाथ मास्टर प्लान जैसे कार्यों में उत्तराखंड के श्रमिकों ने दिन-रात मेहनत कर इतिहास रच दिया है।
🚨 “उत्तराखंड में ‘लव जिहाद’, ‘लैंड जिहाद’ पर कठोर कार्रवाई”
मुख्यमंत्री ने सख्त लहज़े में कहा कि लैंड माफियाओं से 6500 एकड़ ज़मीन छुड़ाई गई, गैर-कानूनी कब्जे हटाए गए और दंगा कानून व नकल विरोधी कानून लागू कर राज्य को सुरक्षित और ईमानदार बनाया जा रहा है।
👩⚖ “समान नागरिक संहिता: उत्तराखंड बना देश का पहला राज्य”
मुख्यमंत्री ने गर्व से कहा कि 27 जनवरी 2025 को UCC लागू कर उत्तराखंड ने देश में इतिहास रचा। अब कानून सबके लिए एक समान होगा—बिना किसी भेदभाव के।
📢 “अब न कोई बड़ी मछली बचेगी, न मगरमच्छ”
मुख्यमंत्री ने कहा कि जीरो टॉलरेंस नीति के तहत भ्रष्ट अधिकारियों पर कार्रवाई हुई है। 2022 से अब तक 200 से अधिक अधिकारियों को दंडित किया गया है। ये केवल एक सरकार नहीं, पूरे प्रदेश के जनसंकल्प की यात्रा है।











