देहरादून, 24 जुलाई —
देवभूमि उत्तराखंड अब केवल हिमालय की गोद में बसी एक शांत राज्य नहीं, बल्कि राष्ट्रवाद, संस्कृति और संविधान की पुनर्रचना की प्रयोगशाला बनती जा रही है। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के नेतृत्व में राज्य लगातार ऐसी नीतियां और निर्णय ले रहा है जो न केवल सनातन संस्कृति की रक्षा कर रहे हैं, बल्कि आने वाली पीढ़ियों को गर्व करने योग्य विरासत सौंप रहे हैं।
🕯️ “हिंद स्वराज” की आत्मा से जुड़ा एक ऐतिहासिक लोकार्पण
मुख्यमंत्री धामी ने देहरादून स्थित आईआरडीटी सभागार में “Philosophy and Action of RSS for Hind Swaraj” पुस्तक के पुनर्प्रकाशित संस्करण का लोकार्पण किया। यह पुस्तक फादर एंथोनी द्वारा वर्ष 1951 में लिखी गई थी — उस दौर में, जब राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ को लेकर तमाम भ्रांतियाँ फैलाई जा रही थीं।
मुख्यमंत्री ने कहा,
“इस पुस्तक ने उस समय सच्चाई की आवाज़ बुलंद की, जब संघ को गलत समझा जा रहा था। फादर एंथोनी ने अपने निष्पक्ष लेखन के जरिए दुनिया को बताया कि संघ कोई सांप्रदायिक संस्था नहीं, बल्कि राष्ट्र निर्माण की जीवंत चेतना है।“
इस कार्यक्रम में संघ के सरकार्यवाह श्री दत्तात्रेय होसबोले और राष्ट्रवादी विचारक श्री जे. नंदकुमार की उपस्थिति ने आयोजन को और भी वैचारिक गहराई दी।
📚 शिक्षा से संस्कृति तक: श्रीमद्भगवद्गीता अब उत्तराखंड के सरकारी स्कूलों में अनिवार्य
मुख्यमंत्री ने घोषणा की कि उत्तराखंड के सरकारी स्कूलों में अब श्रीमद्भगवद्गीता का पाठ अनिवार्य किया गया है।
“यह केवल धार्मिक कदम नहीं, बल्कि चरित्र निर्माण और जीवन मूल्यों को मजबूत करने की दिशा में सांस्कृतिक और आध्यात्मिक पहल है,” मुख्यमंत्री ने कहा।
🚨 लैंड जिहाद, अवैध मदरसे और ऑपरेशन कालनेमि: जब राज्य ने दृढ़ता दिखाई
मुख्यमंत्री धामी ने बताया कि उनकी सरकार ने लव जिहाद, लैंड जिहाद और थूक जिहाद जैसी मानसिकताओं के खिलाफ ज़ीरो टॉलरेंस नीति अपनाई है:
-
7000+ एकड़ सरकारी ज़मीन लैंड जिहाद से मुक्त कराई गई।
-
200+ अवैध मदरसे सील और 500+ अवैध ढांचे ध्वस्त किए गए।
-
“ऑपरेशन कालनेमि” के अंतर्गत धर्म के नाम पर पाखंड फैलाने वालों पर सख्त कार्यवाही की जा रही है।
धामी ने दो टूक कहा —
“देवभूमि में घुसपैठियों की कोई जगह नहीं। जो जहां से आया है, उसे वहीं लौटाया जाएगा।” 🔥
🇮🇳 समान नागरिक संहिता और राष्ट्र की एकता
उत्तराखंड वह पहला राज्य बना जिसने “समान नागरिक संहिता” (UCC) को लागू कर संविधान और सनातन संस्कृति के बीच सेतु स्थापित किया।
मुख्यमंत्री बोले —
“हम सबके लिए समान कानून की नींव रख रहे हैं। यही ‘एक भारत, श्रेष्ठ भारत’ की असली तस्वीर है।“
🛕 पीएम मोदी के नेतृत्व में ‘अमृतकाल’ की ओर बढ़ता भारत
मुख्यमंत्री ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की कार्यशैली को ‘संस्कृतिक पुनर्जागरण का आधार’ बताते हुए कहा:
“370 हटाना हो, ट्रिपल तलाक खत्म करना हो या नागरिकता संशोधन कानून — यह सब भारत को फिर से आत्मगौरव की ओर ले जा रहे हैं।“










