संकट की घड़ी में स्यानाचट्टी पहुंचे मुख्यमंत्री धामी, आपदा प्रभावितों को दिलाया हर संभव मदद का भरोसा
उत्तरकाशी जनपद के स्यानाचट्टी क्षेत्र में आपदा की मार झेल रहे लोगों के बीच आज मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी पहुंचे। यमुना नदी में गडगाड़ गदेरे से आए भारी मलबे ने नदी का प्रवाह रोककर एक अस्थायी झील बना दी थी, जिससे स्थानीय लोगों में चिंता और डर का माहौल था।पढ़ना जारी रखें



















