27 अप्रैल 2026 | गुरुग्राम
हरियाणा के गुरुग्राम में आयोजित AWPL के भव्य “विजय पर्व” कार्यक्रम में उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने शिरकत करते हुए युवाओं, महिलाओं और उद्यमिता को लेकर बड़ा संदेश दिया। उन्होंने कहा कि आज का भारत नौकरी ढूंढने वालों का नहीं, बल्कि रोजगार देने वालों का भारत बन रहा है।
मुख्यमंत्री धामी ने डायरेक्ट सेलिंग मॉडल को आत्मनिर्भर भारत का मजबूत स्तंभ बताते हुए कहा कि यह व्यवस्था लाखों लोगों को आर्थिक रूप से सशक्त बना रही है और गुणवत्तापूर्ण उत्पाद सीधे उपभोक्ताओं तक पहुंचा रही है।
मेहनत करने वालों का सम्मान, सफलता का उत्सव
सीएम धामी ने कहा कि AWPL के “विजय पर्व” के माध्यम से उन मेहनती और प्रतिभाशाली लोगों को सम्मानित किया जा रहा है, जिन्होंने अपने समर्पण से सफलता की नई कहानियां लिखी हैं।
उन्होंने कार्यक्रम में मौजूद भारी जनसमूह का जिक्र करते हुए कहा कि यह साबित करता है कि डायरेक्ट सेलिंग आज लाखों परिवारों के जीवन में बदलाव का माध्यम बन चुकी है।
उन्होंने AWPL के प्रबंध निदेशक एवं CEO डॉ. संजीव कुमार और उनकी पूरी टीम को इस भव्य आयोजन के लिए शुभकामनाएं दीं।
युवा अब नौकरी मांगने वाले नहीं, नौकरी देने वाले बनें
मुख्यमंत्री ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के विजन का उल्लेख करते हुए कहा कि आज देश के युवाओं को “जॉब सीकर” से “जॉब क्रिएटर” बनने की प्रेरणा दी जा रही है।
उन्होंने कहा कि डायरेक्ट सेलिंग मॉडल केवल कमाई का जरिया नहीं, बल्कि व्यक्तित्व विकास, नेतृत्व क्षमता और आत्मविश्वास बढ़ाने का मंच भी है।
मातृशक्ति की बढ़ती ताकत, महिलाएं बना रहीं नई पहचान
सीएम धामी ने महिलाओं की भागीदारी पर विशेष जोर देते हुए कहा कि आज महिलाएं ऐसे प्लेटफॉर्म्स के जरिए परिवार की आर्थिक स्थिति मजबूत कर रही हैं और समाज में नई पहचान बना रही हैं।
उन्होंने बताया कि उत्तराखंड सरकार द्वारा “हाउस ऑफ हिमालयाज” ब्रांड शुरू किया गया है, जिसके माध्यम से स्वयं सहायता समूहों के उत्पादों को राष्ट्रीय और वैश्विक बाजार तक पहुंचाया जा रहा है।
उन्होंने कहा कि इसी का परिणाम है कि प्रदेश की करीब 2.75 लाख महिलाएं “लखपति दीदी” बन चुकी हैं।
उत्तराखंड बना निवेश और विकास का मॉडल
मुख्यमंत्री धामी ने उत्तराखंड की उपलब्धियां गिनाते हुए कहा कि राज्य में विकास तेजी से आगे बढ़ रहा है।
प्रमुख उपलब्धियां:
- ग्लोबल इन्वेस्टर्स समिट 2023 में 3.56 लाख करोड़ रुपये के निवेश समझौते
- 1 लाख करोड़ रुपये से अधिक निवेश धरातल पर
- जीएसडीपी में 7.23% वृद्धि
- प्रति व्यक्ति आय में 41% बढ़ोतरी
- राज्य बजट 60 हजार करोड़ से बढ़कर 1 लाख करोड़+
- 20 हजार से ज्यादा नए उद्योग स्थापित
- स्टार्टअप्स की संख्या 700 से बढ़कर 1750+
- पर्यटन क्षेत्र में होटल उद्योग 25% वृद्धि
- होमस्टे सेक्टर 50% से अधिक बढ़ा
“वोकल फॉर लोकल” से “लोकल टू ग्लोबल” तक
मुख्यमंत्री ने कहा कि भारत आज स्टार्टअप इंडिया, स्किल इंडिया, डिजिटल इंडिया, मेक इन इंडिया जैसी योजनाओं के दम पर दुनिया का तीसरा सबसे बड़ा स्टार्टअप इकोसिस्टम बन चुका है।
उन्होंने लोगों से अपील की कि स्वदेशी उत्पाद अपनाएं और देश को विकसित भारत बनाने के अभियान में सहभागी बनें।










