अल्मोड़ा, शनिवार – देवभूमि उत्तराखंड की संस्कृति और आस्था का अनोखा संगम देखने को मिला जब मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने वर्चुअल माध्यम से मां नंदा देवी मेला-2025 का शुभारंभ किया। इस मौके पर उन्होंने न सिर्फ़ श्रद्धालुओं और प्रदेशवासियों को शुभकामनाएं दीं, बल्कि अल्मोड़ा समेत पूरे कुमाऊं को विकास की कई सौगातों से नवाज़ा।
सीएम धामी ने कहा कि “मां नंदा देवी मेला सिर्फ धार्मिक आयोजन नहीं, बल्कि हमारी लोक आस्था, परंपरा, आजीविका और सामाजिक सशक्तिकरण का प्रतीक है। यह हमारी पहचान और सांस्कृतिक गौरव से गहराई से जुड़ा हुआ है।”
🌸 मां नंदा देवी और 2026 की भव्य राजजात
मुख्यमंत्री ने ऐलान किया कि 2026 की ऐतिहासिक मां नंदा राजजात यात्रा को भव्य और दिव्य रूप में मनाने की तैयारियां शुरू हो चुकी हैं। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में सांस्कृतिक धरोहरों के पुनरुत्थान का अमृतकाल चल रहा है और उत्तराखंड भी इसमें अग्रणी भूमिका निभा रहा है।
🛕 धार्मिक धरोहर और सांस्कृतिक धरोहरों पर ध्यान
-
जागेश्वर धाम सौंदर्यीकरण हेतु ₹146 करोड़ की स्वीकृति
-
मां नंदा देवी मंदिर का पारंपरिक शैली में पुनर्निर्माण
-
डीनापानी में नंदा देवी हस्तशिल्प ग्राम की स्थापना, जिससे ऐपण कला, काष्ठशिल्प और ताम्र शिल्प को मिलेगा अंतरराष्ट्रीय बाजार
🏥 स्वास्थ्य और शिक्षा की नई दिशा
-
बेस अस्पताल का नया भवन निर्माण कार्य प्रगति पर
-
सोमेश्वर में 100 बेड का उपजिला चिकित्सालय (पहले चरण में 50 बेड)
-
50 बेड का अत्याधुनिक क्रिटिकल केयर ब्लॉक
-
₹5 करोड़ से महिला चिकित्सालय का अपग्रेडेशन
-
सोबन सिंह जीना विश्वविद्यालय में प्रशासनिक भवन का निर्माण
🛣️ सड़क और कनेक्टिविटी प्रोजेक्ट
-
3 साल में 248 किमी ग्रामीण सड़कों का निर्माण
-
₹922 करोड़ से अल्मोड़ा–बागेश्वर सड़क चौड़ीकरण
-
₹400 करोड़ से अल्मोड़ा–पौड़ी–रुद्रप्रयाग मार्ग का निर्माण
-
हेली सेवाएं, हेलीपैड और पार्किंग स्पॉट्स का विकास
-
सदी महर गाँव में ₹12 करोड़ की लिफ्ट पंपिंग योजना
🌱 स्थानीय आजीविका और स्वदेशी पर जोर
सीएम धामी ने कहा कि “स्वदेशी अपनाओ, देश को मजबूत बनाओ” सिर्फ़ नारा नहीं, बल्कि आत्मनिर्भर भारत का संकल्प है।
-
‘एक जनपद दो उत्पाद’, ‘मिलेट मिशन’, ‘वोकल फॉर लोकल’ योजनाओं से स्थानीय उत्पादों को बढ़ावा
-
‘हाउस ऑफ हिमालयाज’ ब्रांड के जरिए स्थानीय कारीगरों को मिला अंतरराष्ट्रीय प्लेटफ़ॉर्म
-
महिला उद्यमियों को प्रोत्साहित करने के लिए “मुख्यमंत्री सशक्त बहना उत्सव योजना”
🚨 कानून और सामाजिक सुरक्षा पर सख़्त रुख
सीएम धामी ने स्पष्ट कहा कि उनकी सरकार उत्तराखंड की डेमोग्राफ़ी और सांस्कृतिक पहचान को सुरक्षित रखने के लिए प्रतिबद्ध है।
-
प्रदेश में सख़्त धर्मांतरण विरोधी और दंगा विरोधी कानून लागू
-
6,500 एकड़ सरकारी भूमि लैंड जिहाद से मुक्त
-
250 अवैध मदरसों पर कार्रवाई, 500 से अधिक अवैध संरचनाएं हटाई गईं
-
मदरसा बोर्ड खत्म करने की घोषणा – 1 जुलाई 2026 से गैर-मान्यता प्राप्त मदरसे बंद होंगे
✨ अल्मोड़ा को विकास की नई सौगातें
इस मौके पर मुख्यमंत्री ने कहा कि मां नंदा देवी के ऐतिहासिक मंदिर का पुनर्निर्माण पारंपरिक शैली में किया जाएगा। वहीं डीनापानी का हस्तशिल्प ग्राम स्थानीय कलाकारों और महिला उद्यमियों के लिए आर्थिक और सांस्कृतिक समृद्धि का केंद्र बनेगा।









