21 दिसम्बर से शुरू होने वाले उत्तराखंड विधानसभा के शीतकालीन सत्र को लेकर विधानसभा अध्यक्ष प्रेमचंद अग्रवाल ने विधानसभा भवन के सभा मंडप का निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने अधिकारियों को कोरोना से बचने और गाइडलाइन के अनुसार व्यवस्थाएं करने के निर्देश दिए। विधानसभा अध्यक्ष ने कहा कि सभी विधायकों को रैपिड एंटीजन टेस्ट कराना होगा। निगेटिव रिपोर्ट आने के बाद ही सदन में प्रवेश मिलेगा। 3 दिवसीय सत्र के दौरान कोराना संक्रमण के प्रभाव से बचने के लिये सदन में सभी जरूरी उपाय किए गए हैं। विधानसभा अध्यक्ष ने बताया कि विधायकों के अब तक 462 प्रश्न विधानसभा को प्राप्त हो चुके हैं।
2020-12-15










