गोवा | 19 नवंबर 2026
भारतीय अंतरराष्ट्रीय फिल्म महोत्सव (IFFI) 2026 में देश की 100 युवा रचनात्मक प्रतिभाओं को अपनी कला दिखाने का अवसर मिलेगा। सूचना एवं प्रसारण मंत्रालय की पहल ‘क्रिएटिव माइंड्स ऑफ टुमॉरो’ (CMOT) के छठे संस्करण में युवाओं को फिल्म निर्माण का व्यावहारिक अनुभव भी मिलेगा।
48 घंटे में तैयार करनी होगी फिल्म
इस कार्यक्रम का प्रमुख आकर्षण 48-आवर फिल्ममेकिंग चैलेंज होगा। इसमें प्रतिभागियों की टीमें 48 घंटे के भीतर लघु फिल्म तैयार करेंगी। फिल्मों का प्रदर्शन महोत्सव के दौरान किया जाएगा।
फिल्म इंडस्ट्री के विशेषज्ञों से जुड़ेंगे युवा
निर्देशन, अभिनय, सिनेमैटोग्राफी, पटकथा लेखन, एडिटिंग, संगीत, एनीमेशन और VFX समेत फिल्म निर्माण की 13 विधाओं के प्रतिभागियों को शामिल किया जाएगा।
युवाओं को फिल्म स्टूडियो, प्रोडक्शन हाउस, OTT प्लेटफॉर्म और मनोरंजन जगत के विशेषज्ञों से जुड़ने का अवसर भी मिलेगा।
2021 में हुई थी शुरुआत
क्रिएटिव माइंड्स ऑफ टुमॉरो की शुरुआत 2021 में हुई थी। इसका उद्देश्य देश के उभरते फिल्मकारों और रचनात्मक प्रतिभाओं को भारतीय फिल्म उद्योग से जोड़ना है। कार्यक्रम का संचालन राष्ट्रीय फिल्म विकास निगम (NFDC) कर रहा है।








