नई दिल्ली।
उत्तराखंड के मुख्यमंत्री Pushkar Singh Dhami ने नई दिल्ली स्थित कर्तव्य भवन में केंद्रीय गृह एवं सहकारिता मंत्री Amit Shah से शिष्टाचार भेंट की। इस दौरान प्रदेश के विकास और जनकल्याण से जुड़े विभिन्न महत्वपूर्ण विषयों पर विस्तार से चर्चा हुई।
मुख्यमंत्री धामी ने केंद्रीय मंत्री अमित शाह से मुलाकात के दौरान उत्तराखंड के विकास से संबंधित कई अहम मुद्दों पर विचार-विमर्श किया। साथ ही उन्होंने प्रदेश के हितों और जनकल्याण से जुड़े विषयों पर उनका मार्गदर्शन भी प्राप्त किया।
मुख्यमंत्री ने कहा कि केंद्र सरकार के सहयोग और मार्गदर्शन से उत्तराखंड विकास की नई ऊंचाइयों की ओर अग्रसर है। यह मुलाकात प्रदेश के विकासात्मक कार्यों को और अधिक गति देने की दिशा में महत्वपूर्ण मानी जा रही है।









