नई दिल्ली | 12 जून 2026
दुनिया भर के क्रिकेट प्रेमियों का इंतजार आखिरकार खत्म हो गया है। ICC Women’s T20 World Cup 2026 का रोमांच आज से इंग्लैंड की धरती पर शुरू होने जा रहा है। टूर्नामेंट का उद्घाटन मुकाबला मेजबान इंग्लैंड और श्रीलंका के बीच खेला जाएगा, जबकि भारतीय महिला टीम अपने अभियान की शुरुआत 14 जून को चिर-प्रतिद्वंद्वी पाकिस्तान के खिलाफ करेगी।
इस बार महिला टी20 विश्व कप पहले से भी बड़ा और ज्यादा प्रतिस्पर्धी होने वाला है। 12 टीमें, 24 दिनों का रोमांच, 7 ऐतिहासिक मैदान और कुल 33 मुकाबले—क्रिकेट फैंस के लिए अगले कुछ हफ्ते बेहद खास रहने वाले हैं।
🇮🇳 पाकिस्तान से होगी टीम इंडिया की पहली टक्कर
हरमनप्रीत कौर की कप्तानी वाली भारतीय टीम का पहला मुकाबला 14 जून को पाकिस्तान के खिलाफ बर्मिंघम में खेला जाएगा। भारत और पाकिस्तान के बीच होने वाला यह मुकाबला टूर्नामेंट के सबसे चर्चित मैचों में से एक माना जा रहा है।
भारत का पूरा शेड्यूल (भारतीय समयानुसार)
🔹 14 जून – भारत vs पाकिस्तान (बर्मिंघम) – शाम 7:00 बजे
🔹 17 जून – भारत vs नीदरलैंड्स (लीड्स) – शाम 7:00 बजे
🔹 21 जून – दक्षिण अफ्रीका vs भारत (मैनचेस्टर) – शाम 7:00 बजे
🔹 25 जून – India vs बांग्लादेश (मैनचेस्टर) – शाम 7:00 बजे
🔹 28 जून – ऑस्ट्रेलिया vs भारत (लॉर्ड्स, लंदन) – शाम 7:00 बजे
कौन-कौन सी टीमें ले रही हैं हिस्सा?
टूर्नामेंट में 12 टीमों को दो समूहों में बांटा गया है।
ग्रुप-A
इंग्लैंड, आयरलैंड, न्यूजीलैंड, स्कॉटलैंड, श्रीलंका, वेस्टइंडीज
ग्रुप-B
भारत, ऑस्ट्रेलिया, बांग्लादेश, नीदरलैंड्स, पाकिस्तान, दक्षिण अफ्रीका
फाइनल कब और कहां?
महिला टी20 विश्व कप 2026 का फाइनल मुकाबला 5 जुलाई को क्रिकेट के सबसे प्रतिष्ठित मैदान लॉर्ड्स में खेला जाएगा। इससे पहले दोनों सेमीफाइनल मुकाबले 30 जून और 2 जुलाई को लंदन के द ओवल मैदान में आयोजित होंगे।
लाइव मैच कहां देखें?
भारत में टूर्नामेंट की लाइव स्ट्रीमिंग JioHotstar पर उपलब्ध होगी। वहीं टीवी दर्शक Star Sports नेटवर्क के विभिन्न चैनलों पर सभी मुकाबलों का सीधा प्रसारण देख सकेंगे।
🎯 नजरें भारत-पाकिस्तान मुकाबले पर
विश्व कप के शुरुआती चरण में ही भारत और पाकिस्तान आमने-सामने होंगे, जिससे टूर्नामेंट का रोमांच पहले ही सप्ताह में चरम पर पहुंचने की उम्मीद है। भारतीय फैंस को हरमनप्रीत कौर की टीम से एक मजबूत शुरुआत की उम्मीद रहेगी, क्योंकि इसी प्रदर्शन पर सेमीफाइनल की राह काफी हद तक निर्भर करेगी।








