मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नबीन के उत्तराखंड आगमन पर उनका स्वागत एवं अभिनंदन किया।
वहीं, भाजपा के राष्ट्रीय महासचिव (संगठन) बीएल संतोष के उत्तराखंड पहुंचने पर मुख्यमंत्री धामी ने जौलीग्रांट एयरपोर्ट पहुंचकर उनका भी स्वागत किया।
इस अवसर पर पार्टी पदाधिकारी और कार्यकर्ता भी मौजूद रहे। भाजपा के दोनों वरिष्ठ नेताओं के उत्तराखंड आगमन को लेकर संगठन में उत्साह का माहौल देखने को मिला।










