देहरादून | 29 अगस्त 2025
राष्ट्रीय खेल दिवस पर देहरादून का परेड ग्राउंड जोश और उमंग से गूंज उठा। मेजर ध्यानचंद जयंती के मौके पर आयोजित समारोह में मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने साफ कहा—“उत्तराखंड अब सिर्फ देवभूमि नहीं, बल्कि खेलभूमि भी है, और आने वाले समय में यहां अंतरराष्ट्रीय स्तर की खेल प्रतियोगिताओं का आयोजन होगा।”
मुख्यमंत्री ने याद दिलाया कि हॉकी के जादूगर मेजर ध्यानचंद ने अपनी स्टिक से पूरी दुनिया को भारत की ताकत दिखाई थी। उन्होंने कहा कि आज भारत, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में, “खेलो इंडिया” और “फिट इंडिया मूवमेंट” जैसी योजनाओं के ज़रिए वैश्विक खेल शक्ति के रूप में उभर रहा है।
🏅 खिलाड़ियों की चमक, भारत का मान
सीएम धामी ने टोक्यो और पेरिस ओलंपिक से लेकर एशियाई एथलेटिक्स चैम्पियनशिप तक भारतीय खिलाड़ियों की जीत का जिक्र करते हुए कहा कि अब हमारे खिलाड़ी केवल खेलने के लिए नहीं, बल्कि “तिरंगा लहराने के इरादे से मैदान में उतरते हैं।”
उन्होंने बताया कि प्रधानमंत्री ने देश के खेल बजट को तीन गुना बढ़ाया है और इसका सीधा असर खिलाड़ियों की तैयारी और प्रदर्शन पर दिख रहा है।
🌍 देवभूमि से खेलभूमि तक
मुख्यमंत्री ने कहा कि 38वें राष्ट्रीय खेलों की भव्य मेजबानी ने उत्तराखंड को खेल मानचित्र पर चमका दिया है। पहली बार प्रदेश ने 103 पदक जीतकर 7वां स्थान हासिल किया।
राज्य में आधुनिक खेल अवसंरचना विकसित हो चुकी है और हिमाद्रि आइस रिंक के जीर्णोद्धार के बाद यहां इंटरनेशनल प्रतियोगिताएं भी हो चुकी हैं।
📌 आठ शहरों में बनेंगी स्पोर्ट्स अकादमियां
सीएम ने घोषणा की कि प्रदेश में जल्द ही एक “स्पोर्ट्स लेगेसी प्लान” लागू होगा जिसके तहत आठ बड़े शहरों में 23 खेल अकादमियां स्थापित होंगी।
हर साल यहां 920 विश्वस्तरीय एथलीट और 1000 अन्य खिलाड़ियों को प्रशिक्षण मिलेगा।
इसके अलावा—
-
हल्द्वानी में राज्य का पहला खेल विश्वविद्यालय
-
लोहाघाट में महिला स्पोर्ट्स कॉलेज
-
नई खेल नीति के तहत राष्ट्रीय-अंतरराष्ट्रीय पदक विजेताओं को सरकारी नौकरी
-
प्रतिभाशाली खिलाड़ियों को निशुल्क शिक्षा, प्रशिक्षण और छात्रवृत्ति
🏆 खिलाड़ियों का सम्मान
खेल दिवस पर 250 से अधिक खिलाड़ियों और प्रशिक्षकों को कुल 16 करोड़ रुपये की सम्मान राशि दी गई।
-
ओलंपिक में भाग लेने वाली मनदीप कौर, अमीषा रावत और मनोज सरकार को 50-50 लाख रुपये
-
अंतरराष्ट्रीय स्वर्ण पदक विजेता शौर्य सैनी और अभिनव देशवाल को 30-30 लाख रुपये
-
“मुख्यमंत्री उदीयमान खिलाड़ी उन्नयन योजना” के तहत 3,900 खिलाड़ियों को ₹1500-₹1500 डीबीटी
-
“मुख्यमंत्री प्रोत्साहन योजना” के तहत 2,199 खिलाड़ियों को छात्रवृत्ति
🚀 दो बड़ी घोषणाएं
-
परेड ग्राउंड में नया एथलेटिक सिंथेटिक ट्रैक बनेगा।
-
पवेलियन फुटबॉल ग्राउंड में सिंथेटिक फुटबॉल टर्फ लगाया जाएगा।
इसके साथ ही खिलाड़ियों मानसी नेगी और मोहम्मद अरशद को आउट ऑफ टर्न सरकारी नियुक्ति पत्र भी सौंपे गए।
कार्यक्रम में खेल मंत्री रेखा आर्या, सांसद माला राज्यलक्ष्मी शाह और खेल विभाग के अधिकारी मौजूद रहे।










