ख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने विधानसभा भवन में स्थित विभिन्न कार्यालयों का औचक निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने सचिवालय, मंत्रियों के कक्षों और प्रशासनिक कार्यालयों का गहन अवलोकन करते हुए वहां की व्यवस्थाओं और कार्यशैली की जानकारी ली।
निरीक्षण के दौरान मुख्यमंत्री ने अधिकारियों और कर्मचारियों से साफ कहा कि जनता की अपेक्षाओं पर खरा उतरने के लिए पारदर्शिता और त्वरित कार्यप्रणाली अपनाना अनिवार्य है। उन्होंने अभिलेख प्रबंधन, डिजिटलीकरण की स्थिति और आम नागरिकों व जनप्रतिनिधियों से जुड़े कार्यों की प्रगति पर भी विस्तार से जानकारी प्राप्त की।
धामी ने स्पष्ट किया कि राज्य सरकार की प्राथमिकता है कि जनता को सुगम, पारदर्शी और तेज़ सेवाएं उपलब्ध कराई जाएं। उन्होंने कहा कि विधानसभा की कार्यप्रणाली को तकनीकी रूप से और अधिक सक्षम बनाने के लिए लगातार कदम उठाए जा रहे हैं, ताकि यह आधुनिक समय की ज़रूरतों के अनुरूप काम कर सके।
इस मौके पर कैबिनेट मंत्री रेखा आर्या, विधानसभा सचिवालय के अधिकारी और कर्मचारी भी मौजूद रहे।










