मुख्यमंत्री ने राज्य के जंगलों में लगी आग की घटनाओं पर लगातार नजर रखते हुए दिल्ली से ही वर्चुअल माध्यम से समीक्षा की।

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी उत्तराखण्ड के जंगलों में लगी आग की घटनाओं पर लगातार नजर रखे हुए हैं। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने आज शनिवार को राज्य में जंगलों में आग की घटनाओं की रोकथाम के लिए किए जा रहे प्रयासों की दिल्ली से वर्चुअल माध्यम से समीक्षा की। इस दौरान मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने अधिकारीयों को जंगलों में लगी आग की घटनाओं को रोकने की लिए अहम् दिशा निर्देश दिए।
मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी राज्य में वनों की आग की घटनाओं पर लगातार नजर रखे हुए हैं। राज्य में लोकसभा चुनाव के लिए मतदान संपन्न होने के अगले दिन ही देहरादून लौटकर मुख्यमंत्री ने विभागीय अधिकारियों के साथ स्थिति की समीक्षा की। इसके बाद हुई समीक्षा बैठकों में उन्होंने अधिकारियों को जंगल की आग की रोकथाम के लिए प्रभावी कार्ययोजना तैयार कर इसे धरातल पर उतारने के निर्देश दिए थे।

अन्य राज्यों में चुनावी व्यस्तता के बावजूद वह अधिकारियों से निरंतर फीडबैक ले रहे हैं। मुख्यमंत्री ने दिल्ली से वीडियो कान्फ्रेंसिंग के माध्यम से मुख्य सचिव, वन विभाग के मुखिया, पुलिस महानिदेशक समेत सभी जिलों के डीएम के साथ बैठक कर स्थिति की समीक्षा की और बैठक में निर्देश दिए कि वनों में अग्नि नियंत्रण के लिए सभी संभव और कारगर उपाय अमल में लाए जाएं।