राष्ट्रव्यापी कोविड टीकाकरण अभियान के तहत भारत एक सौ 64 करोड़ का आंकड़ा छूने की ओर अग्रसर है। देश में अब तक एक सौ तिरसठ करोड़ 84 लाख से अधिक कोविड रोधी टीके लगाये गए हैं। स्वास्थ्य मंत्रालय ने कहा है कि पिछले चौबीस घंटों में 22 लाख 35 हजार से अधिक टीके लगाये गये। स्वस्थ्य होने की राष्ट्रीय दर 93 दशमलव तीन-तीन प्रतिशत हो गई है। सरकार ने कहा है कि राज्यों और केंद्रशासित प्रदेशों को अब तक एक सौ 63 करोड़ 71 लाख से अधिक कोविडरोधी टीके उपलब्ध कराये गए हैं। वहीं प्रदेश में आज कोविड के 2 हजार चार सौ उन्तालीस मामले सामने आए हैं। हेल्थ बुलेटिन के अनुसार आज 3 हजार 999 लोग स्वस्थ हुए हैं। वहीं राज्य में आज 13 लोगों की मौत हुई है। प्रदेश में रिकवरी रेट की दर 50 दशमलव 6-8 प्रतिशत है वहीं सैंपल जांच के आधार पर संक्रमण दर 10 दशमलव 2-8 प्रतिशत पहुंच गई है। राज्य में कुल एक्टिव मामलों की बात करें तो कोरोना संक्रमितों का यह आंकड़ा 31 हजार 221 पहुंच गया है।
2022-01-29